विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री ने जड़ा शतक, टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शतकों की बरसात हो रही है। विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज हिमांशु मंत्री ने शानदार शतक जड़ा है। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक है, जिसे उन्होंने 212 गेंदों में पूरा किया।हिमांशु के शतक की बदौलत मध्य प्रदेश ने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच में 265 गेंदों का सामना किया और 126 रन बनाए। इस दौरान 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 13 चौके और एक छक्का जड़ा। विदर्भ ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। आवेश खान को चार विकेट मिले।कैसा रहा मंत्री का करियर? हिमांशु मंत्री ने 2019 में बड़ौदा के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। 28 मैचों की 46 पारियों में उन्होंने अब तक 1811 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 165 रन है। लिस्ट ए में भी मंत्री का रिकॉर्ड अच्छा है। तीन मुकाबलों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक की सहायता से 260 रन बनाए।

मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
हिमांशु मध्य प्रदेश के लिए इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आठ मैचों की 13 पारियों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले वह ओडिशा और बड़ौदा के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पुड्डुचेरी और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उनके बल्ले से अर्धशतक निकले हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts