भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जा रहे हैं यह तब ही संभव होगा जब सर्व धर्म व समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे । उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी मुस्लिमों को भाजपा का भय दिखाकर उनका वोट हासिल करती है , जबकि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिरते हुए उपस्थित लोगों से जाति व धर्म के नाम पर वोट ना कर विकाज़ करने वाली भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है । जिससे जनता में सरकार के प्रति भरोसा बना है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में विकास कार्यों को लेकर जो भी गारंटी देते हैं उसे अवश्य पूरा करते है । नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहे है । कस्बे के सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य करें । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी तोहिद त्यागी ने किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , महेंद्र कश्यप,सभासद मनोज सैनी , सोनू सैनी , अब्दुल कलाम अंसारी , कपिल सैनी,चौधरी आरिफ कुरैशी , आसिफ सलमानी , मनोज अरोरा व सतीश पाल आदि मौजूद रहे कार्यक्रम में नगर पंचायत के ईओ दीपक कुमार ने सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।














