लखनऊ को रक्षा मंत्री की सौगात, 29 अगस्त को राजनाथ सिंह करेंगे फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण

लखनऊl। एलडीए की ओर से विकसित फ्रेगरेंस पार्क में लगी महानायकों की प्रतिमाओं व लखनऊ के सांस्कृतिक व कला संग्रहालय का लोकार्पण 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।लाजपत नगर में बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के समीप की बेकार पड़ी जमीन तुलसी सहित 200 से अधिक प्रजातियों के पौधों से महक रही है।

फ्रेगरेंस पार्क इन दिनों स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पार्क को इसके नाम के अनुरूप विभिन्न सुगंधित, सजावटी और औषधीय पौधों से सजाया गया है।यहां रात की रानी, स्टार जैस्मिन, गंधराज, चांदनी, बेला, मोगरा और तुलसी आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पार्क में लगे पौधों की किस्म व उनकी उपयोगिता को लेकर भी जानकारी दी गई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है।

पार्क में बच्चों के लिए झूले, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, कैफे और इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया है। इंटरप्रिटेशन सेंटर में वीडियो के माध्यम से पार्क में लगाए गए विभिन्न पौधों के बारे में जानकारी दी जाती है। सुरक्षा के लिए पार्क में सीसी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चार-पांच वर्ष पहले यह स्थान उपेक्षित पड़ा था। जनहित और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए इसे आकर्षक पार्क के रूप में एलडीए ने विकसित कराया है। महानायक लाला लाजपत राय व सरदार भगत सिंह की प्रतिमाएं देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती हैं।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts