भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद।
बुलंदशहर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शनिवार की शाम बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा पुल से जनपद की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ इस यात्रा में शामिल है। छोटी काशी अनूपशहर में गंगा तट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जनसमूह को संबोधित करने कें बाद लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेसियों में जोश भारती नजर आए। कांग्रेस नेताओं का 5 कुंतल फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह नज़र आया। शिकारपुर क्षेत्र के गांव पंड्रावल के दोराहा पर राहुल गांधी अब रात्रि प्रवास करेंगे। और अगले दिन सुबह यानी रविवार को यात्रा अलीगढ़ जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। सुरक्षा के कड़े प्रबंध करते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। यात्रा के दौरा संबंधित मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। 25 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे न्याय यात्रा अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
सर्वप्रथम गंगा तट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया है। जिलेभर के कांग्रेसी अनूपशहर में स्वागत करने के लिए जुटे रहे थे। गंगा तट पर ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जनसमूह को संबोधित करने कें बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल सहित प्रदेश स्तर के नेताओं ने जिले में डेरा डाल रखा है। कांग्रेस की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर रहमान, शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि सहित सभी नेताओं ने शहर में इस न्याय यात्रा को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है।
11 स्थानों पर हुआ है यात्रा का स्वागत
बुलंदशहर। यात्रा में आये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का अनूपशहर में गंगा पुल, बुलंदशहर अडडा, डिबाई तिराहा, जिरौली, रूपवास, अमरपुर, भीमपुर दोराहा, दानपुर, दानगढ़, नारायणपुर, पंड्रावल दोराहा आदि स्थानों पर स्वागत हुआ कांग्रेस नेता पंड्रावल दोराहा पर रात्रि विश्राम करेंगे।















