राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में होंगे विविध आयोजन,

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिलेभर में उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विभागों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। जहां संभव हो, वहां पुलिस, वर्दीधारी बलों और अन्य एजेंसियों की ओर से मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकालेंगे, जबकि माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से रैली का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। सूचना एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से स्थानीय समारोह स्थलों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उपयुक्त स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया जाए। इसके अलावा कारागृहों में भी राष्ट्रीय एकता की भावना पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां समय से पूरी कराई जाएं। साथ ही आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जिला प्रशासन के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts