यूपी: पपीता काटने से मना करने पर शख्स का गाल काटा, फ्री में नहीं खाने दिया तो किया हमला

moradabad- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
पपीता काटने से मना करने पर शख्स का गाल काटा

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने केवल इसलिए दूसरे शख्स का गाल काट दिया क्योंकि उसने पपीपा काटने से मना कर दिया था। मामलामुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के बाजार का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल का मेडिकल भी कराया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने इस मामले में गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के बाजार में इलाके के एक दबंग शख्स ने फल बेचने वाले से फ्री में पपीता काटकर खिलाने के लिए कहा। ऐसे में पपीता खरीद रहे दूसरे ग्राहक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो दबंग ने धारदार हथियार से उसके गाल को काट दिया। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पीड़ित घायल हालत में ही हॉस्पिटल पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया है। एसपी ने आरोपी के गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने दबंग युवक को केवल इसलिए फ्री में पपीता खाने से मना किया था, जिससे गरीब फल विक्रेता का नुकसान ना हो। घायल व्यक्ति की पहचान रसूख के रूप में हुई है। 

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना पाकबड़ा में 2 व्यक्ति फल के ठेले पर खड़े हुए थे, जहां उनका किसी बात पर आपस में झगड़ा हुआ। एक व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें दूसरा शख्स घायल हो गया। इस मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट: राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें: 

व्लादिमीर पुतिन से एक मां ने की अपील- मेरे बेटे का शव सौंपें, सम्मान के साथ दफनाना चाहती हूं 

बच्चा गोद लेने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कह दी बड़ी बात, यहां जानें पूरा मामला

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts