भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर।मीरापुर पुलिस और बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोबाईल टावरो से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश,जिस मे एक शातिर चोर लुटेरा अभियुक्त घायल गिरफ्तार,घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वरना गाड़ी,2 बैट्री, चोरी करने के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद।जनपद में शातिर चोर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ राम आशीष यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में,मीरापुर पुलिस की रूमालपुरी कासमपुर खोला रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 शातिर चोर लुटेरे अभियुक्त को घायल गिरफ्तार किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वरना गाड़ी, 02 बैट्री, चोरी करने के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार कें लिये सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मीरापुर पुलिस टीम रूमाली कासमपुर खोला रोड पर चेकिंग कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आती हुई एक वरना कार को चेकिंग कें लिये रुकने का इशारा किया परन्तु नही रुके । पुलिस टीम द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाशों नें पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया और अन्य 2 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु जंगल में लगातार कॉम्बिंग की जा रही थी।















