मुजफ्फरनगर में AIMIM पर 1000 करोड़ लेने के आरोप से मचा सियासी बवाल.

मुजफ्फरनगर। जिले की राजनीति में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के बाद विवादों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। गठबंधन को लेकर पहले कॉलोनियों में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के कॉलोनियों में आने पर आपत्ति जताते हुए नो एंट्री का संदेश दिया गया था। अब इस सियासी विवाद में 1000 करोड़ रुपये के कथित आरोप ने नया मोड़ ला दिया है। AIMIM के पदाधिकारियों ने पार्टी पर बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये लेने की बात प्रचारित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर AIMIM के नगर अध्यक्ष खालिद मलिक और जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट खालापार थाने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर कथित आरोपों की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

खालिद मलिक ने आरोपों को पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए कहा कि बिना किसी आधार के इस तरह की बातें फैलाकर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट ने भी पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये लेने का कथित आरोप पूरी तरह निराधार है और इससे पार्टी की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल, गठबंधन को लेकर शुरू हुआ पोस्टर विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। AIMIM की शिकायत के बाद मामला एक बार फिर जिले की राजनीतिक चर्चाओं में आ गया है। अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts