मुजफ्फरनगर। महालक्ष्मी एन्क्लेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को कान्हा जी की छठी महोत्सव 2026 का धार्मिक एवं भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे दिखाई दिए। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर धर्मलाभ उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने के साथ सेवा का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव, सौरभ स्वरूप, बंटी नीलकमल पुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अभिषेक चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, रामनिवास पाल, अमरीश गोयल, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, राहुल गोयल, अतुल जैन, शमशेर मलिक, अमित गर्ग, गौरव स्वरूप, विजय वर्मा और राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजक अभिनव गोयल (मोंटू) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उनका आभार जताया। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी से छठी महोत्सव भव्य और यादगार बन गया।























































