महाराष्ट्र: बीड में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 9 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर, लोकल क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शुक्रवार रोत गेवराई बाईपास के पास एक गाड़ी को रोका और संदिग्धों को पकड़ लिया। ये सभी संदिग्ध जालना के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों, बलसिंह अमलरसिंह टाक (30), नानकसिंह मगबलसिंह बावरी (22), अरुणसिंह जगतपसिंह बावरी (20) और इरफान बानीमियां सैयद (20) का संबंध नेकनूर, धारूर, दिंद्रुद और कैज पुलिस थानों में दर्ज चोरी और वाहन चोरी के तीन मामलों से है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इन चार अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने 9 लाख रुपये का चोरी का सामान और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts