
एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
मुंबई: मराठा आरक्षण विधेयक एकमत से महाराष्ट्र विधानसभा से पास हो गया। इसमें मराठा समुदाय के लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। विधानसभा के विशेष सत्र में यह विधेयक सर्वसम्मति से पास हो गया। वहीं मराठा आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित होते ही लोगों में लोग जश्न मनाने लगे। महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भी लोग ढोल मंजीरे के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए।














