मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, कई मलबे में दबे.

कौशांबी के मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और उसमें आग लग गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास स्थित करीब 5 से 7 मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ढह गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राहत और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। विस्फोट के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts