बुजुर्ग का कार्ड लेकर भागे ठग, 50 हजार उड़ाए.

बांदा। शहर में दिनदहाड़े एटीएम ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके बाबूलाल चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में मदद के नाम पर तीन शातिर ठगों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड लेकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित बघेटा निवासी एजाज अंगूठी बेचने का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह नवाब टैंक पर अंगूठी बेचने आए थे। दस हजार रुपये निकालने गए थे। पीड़ित एजाज के मुताबिक एटीएम के अंदर पहले से दो युवक मौजूद थे। उन्होंने मदद करने के बहाने उनसे पिन कोड पूछ लिया और हाथ से कार्ड ले लिया। इसके बाद दोनों युवक तुरंत एटीएम से बाहर निकलकर भागने लगे। एजाज ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन बाहर पहले से ही बाइक पर उनका तीसरा साथी इंतजार कर रहा था और तीनों फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के उनके खाते में करीब तीन लाख 25 हजार रुपये थे। उन्हें खुद मैसेज पढ़ना नहीं आता, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी घटना के खुलासे के लिए टीमो का गठन किया गया है जल्द ही आरोपी सबके सामने होंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts