बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की अटकलें

जेडीयू नेता महेश्वर हजारी- India TV Hindi

Image Source : ANI
जेडीयू नेता महेश्वर हजारी

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से आज इस्तीफे को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। सूत्रों के अनुसार महेश्वर हजारी को कुछ दिनों बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। महेश्वर हजारी जेडीयू से चार बार विधायक रह चुके हैं। 

 आलाकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे करूंगा

 अपने इस्तीफे पर जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से आलाकमान को जानकारी में रखकर इस्तीफा दिया है। पार्टी का एक समर्पित सिपाही होने के नाते पार्टी मेरे लिए जो भी निर्णय लेगी उसे मैं करूंगा। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे गंभीरता और निष्ठा से निभाउंगा।

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts