बिहार में तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’, सरकार के कामकाज का देंगे ब्यौरा, जानें क्या रहेगा शिड्यूल

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra in Bihar will give details of the government's work know schedule- India TV Hindi

Image Source : PTI
बिहार में तेजस्वी यादव निकालेंगे ‘जन विश्वास यात्रा’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है। गुरुवार और शुक्रवार को यह यात्रा बिहार में थी। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की इस यात्रा में भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी खुली जीप में दिखे, जिसे तेजस्वी यादव चला रहे थे। एक तरफ राहुल गांधी की यात्रा जारी है। वहीं दूसरी तरफ अब बिहार में भी एक यात्रा निकाली जाने की तैयारी चल रही है। दरअसल यह यात्रा तेजस्वी यादव निकालने वाले हैं। इस यात्रा का नाम जन विश्वास यात्रा रखा गया है। यह यात्रा 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगी। 

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा

इस यात्रा के तहत तेजस्वी यादव प्रतिदिन कम से कम तीन जिलों का दौरा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव बीते महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामकाज का ब्यौरा देंगे। पहले दिन 20 फरवरी को इस रैली की शुरुआत मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। इस दिन यहां वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि 20 फरवरी को 10.30 बजे सकरी मोड मुजफ्फरपुर, 1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान, 3 बजे शिवहर के किसान मैदान में यह रैली पहुंचेंगी। इसके बाद 21 फरवरी को 10.30 बजे यात्रा मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम, 1 बजे बेतिया पश्चिमी चंपारण के साहुजन हाई स्कूल मैदान और 3 बजे गोपालगंज पहुंचेगी।

क्या रहेगा शिड्यूल

इसके बाद 22 फरवरी को यह रैली सीवान, 1 बजे छपरा और 3 बजे आरा, भोजपुर पहुंचेगी। 23 फरवरी को 10.30 बजे रैली बक्सर, 1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी। 24 फरवरी को 10.30 बजे रैली गया, 12.30 बजे नवादा, 2.40 बजे नालंदा और 4.20 बजे जहानाबाद पहुंचेगी। 25 फरवरी को रैली 10.30 बजे वैशाली, 12.30 बजे समस्तीपुर, 2.30 बजे दरभंगा, 4.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। 26 फरवरी को रैली 10.30 बजे सुपौल, 12.30 बजे अररिया, 2.30 बजे पूर्णियां और 4.30 बजे मधेपुरा पहुंचेगी। वहीं 27 फरवरी को रैली 10.30 बजे सहरसा, 12.30 बजे खगड़िया, 2.30 बजे मुंगेर और 4.30 बजे बेगुसराय पहुंचेगी। 29 फरवरी को यह रैली 10.30 बजे कटिहार, 12.30 बजे भागलपुर, 2.30 बजे बांका और 4.30 बजे जमुई पहुंचेगी। बता दें कि 28 फरवरी की रात पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाने के कारण इस दिन रैली नहीं होगी।

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts