बाँदा। रक्षाबंधन पर जिस बेटी को होमगार्ड पिता ने 20 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से विदा किया था, 7 महीने बाद उसी बेटी की लाश ससुराल में फंदे से लटकी मिली। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सीओ सदर कार्यालय में तैनात होमगार्ड की बेटी ने ससुराल में आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता और सीओ सदर के होमगार्ड रामकृपाल प्रजापति ने रोते हुए बताया की मेरी बिटिया की शादी 20 फरवरी 2026 को ग्राम जारी, थाना कोतवाली देहात निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल के साथ की थी। लड़का PAC में है। हमने अपनी औकात से ज्यादा, करीब 20 लाख रुपया शादी में लगा दिया।पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
शादी के तुरंत बाद 8 लाख रुपये की मांग करने लगे, फिर बोले 4 लाख ही दे दो। आज सुबह 9 बजे लड़के ने फोन किया कि आपकी लड़की खत्म हो गई। मुझे पूरा यकीन है मेरी बिटिया को मार डाला गया है, ताकि दूसरी शादी कर सकें। आज सुबह ससुराल से फोन आने के बाद जब मायके वाले ग्राम जारी पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होमगार्ड रामकृपाल की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।















