फॉरेन बैंक अकाउंट्स, विदेश में लेन-देन, ED को महुआ मोइत्रा के खिलाफ मिले अहम सुराग

महुआ मोइत्रा के खिलाफा ED की जांच।- India TV Hindi

Image Source : PTI
महुआ मोइत्रा के खिलाफा ED की जांच।

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से महुआ के खिलाफ फेमा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में ईडी ने महुआ को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, महुआ एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं और ईडी से अतिरिक्त समय की मांग की है। इस बीच ईडी की जांच में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिससे महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

महुआ ने मांगा 3 हफ्ते का समय


फेमा मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए महुआ मोइत्रा ने 3 हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, ED का इतना समय देने से इंकार कर दिया है। माना जा रहा है कि ईडी उन्हें जल्द ही एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी को महुआ द्वारा विदेशों में किए गए कई लेन-देन की भी जानकारी मिली है। 

Latest India News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts