फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का गौरव गोयल ने किया सम्मान.

रुड़की। मंगलौर रोड स्थित आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी टीम के खिलाड़ियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरव गोयल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नगर के युवा फुटबॉल खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि सकारात्मक बदलाव का संकेत है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फुटबॉल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय खेल है। इस खेल में प्रतिभा और मेहनत के दम पर युवा खिलाड़ी अपने लिए बेहतर भविष्य और करियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है।

पूर्व मेयर ने कहा कि आज के युवा खेलों के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ तैयारी करने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ी भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल करेंगे।

फुटबॉल कोच सुनील राणा ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता में पहुंचकर उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है। क्लब के खिलाड़ी भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने परिवार, शहर तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts