पुलिसकर्मियों ने एकता,भाईचारे- अखंडता की ली शपथ.

बांदा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जनपद बांदा में देश की एकता और अखंडता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस लाइन से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया गया।एकता दौड़ को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौराहे तक गई। खास बात यह रही कि अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं दौड़ का नेतृत्व किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने कदम से कदम मिलाकर दौड़ पूरी की। दौड़ के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करना और समाज में भाईचारा, समरसता और सौहार्द का संदेश देना था। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह सहित पुलिस परिवार के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts