पीएम के जन्मदिन पर घर-घर जलेगा “आशीर्वाद का दिया.

बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा इस बार ऐतिहासिक तरीके से मनाने जा रही है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरे जिले में घर-घर आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा। पार्टी ने 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारी पूरी कर ली है। इस अभियान के तहत पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 60 लाभार्थियों के घरों पर दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस / सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर की शाम 7 बजे सभी कार्यकर्ता और लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-भागीदारी बढ़ाना, कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पूरे जिले में इस दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने आश्वासन दिया कि जिले में सभी कार्यक्रम पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाए जाएंगे।बैठक में विनोद कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, निखिल सक्सेना, ममता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, पंकज रायकवार, अमित सेठ भोलू, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, विष्णु प्रताप सिंह, देवेंद्र भदौरिया, संतोष नायक, रूपा चौहान, मण्डल अध्यक्ष संतोष राजपूत मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts