परीक्षा देने गई 17 साल की छात्रा लापता- अपहरण का केस दर्ज.

बाँदा- फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परीक्षा देने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी न तो स्कूल पहुंची और न ही घर वापस लौटी। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के चचेरे भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्टूबर को दिन में करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय चचेरी बहन घर से राजकीय इंटर कॉलेज करसा डांडी में परीक्षा देने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने कॉलेज में पता किया। वहां से जानकारी मिली कि वह परीक्षा देने कॉलेज पहुंची ही नहीं है।

स्कूल से जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए।रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा।थक-हारकर चचेरे भाई ने फतेहगंज थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। पूरे मामले में फतेहगंज थानाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts