परीक्षा केंद्र 40 किलोमीटर दूर भेजने पर भड़का ABVP.

बाँदा। पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा के छात्रों का परीक्षा केंद्र महाविद्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नरैनी भेजे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा के जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा केंद्र नजदीक बनाने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र महाविद्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नरैनी भेजा गया है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने में अत्यधिक समस्याएं होंगी और यातायात के साधनों की भी भारी समस्या है। छात्र-छात्राओं को सुबह जल्दी निकलना पड़ेगा,

समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य से निवेदन किया है कि महाविद्यालय के नजदीक ही परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो विद्यार्थी परिषद बांदा एवं महाविद्यालय के छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपे जाने के बाद से महाविद्यालय के छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि जब बांदा शहर में ही कई महाविद्यालय हैं, तो 40 क़िमो दूर केंद्र भेजना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।फिलहाल प्राचार्य की ओर से इस मामले में क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर टिकी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts