औरैया। थाना क्षेत्र के पण्डपुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पालतू कुत्ते की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राजेन्द्र सिंह पाल के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे उनके पड़ोसी अशोक पाल ने कथित तौर पर उनके पालतू कुत्ते पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे कुत्ता घायल हो गया।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि घटना से संबंधित फोटो, वीडियो और गवाहों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने घायल कुत्ते की तस्वीर और पशु चिकित्सक की जांच व उपचार रिपोर्ट भी संलग्न की है। साथ ही अपनी और पालतू कुत्ते की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।















