नीरू ढांढा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड और कुल 47वां मेडल है.
भारत अभी पदक तालिका में ग्यारहवें नंबर पर है. नीरू की यह जीत ऐतिहासिक भी है, क्योंकि उन्होंने ना केवल एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एशियाई खेलों के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी हैं.















