नवरात्रि व्रत में घर पर बनाए कुट्टू का आटा,

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पूरी, पराठा और पकौड़ी सबको पसंद है, लेकिन बाजार के आटे में मिलावट का डर रहता है। ऐसे में आप घर पर ही साबुत कुट्टू के दानों से ताजा और शुद्ध आटा बहुत आसानी से बना सकते हैं।11 अक्टूबर से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत होने जा रही है। नवरात्रि के 9 दिन कई लोग मां दुर्गा की उपासना करने हुए व्रत रखते हैं। 9 दिन तक चलने वाले इस व्रत में कुट्टू के आटे से बनी रोटी, पूरी, पराठा और पकौड़ी खाने का अपना ही मजा है। इस दौरान बहुत से लोग बाजार से कुट्टू का आटा खरीदते हैं। लेकिन वाहर से खरीदा हुआ आटा कई बार पुराना होता है या उसमें मिलावट होती है। इससे पेट खराब होने का डर रहता है। इसलिए सबसे अच्छा है कि आप घर पर ही ताजा कुट्टू का आटा बना लें। इसे बनाना बहुत आसान है और ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कुट्टू का आटा बनाने के लिए बस 1 कप साबुत कुट्टू  के दाने। इसे आप इंग्लिश में buckwheat भी कहते हैं। आपको जितना आटा चाहिए, उतने दाने ले सकते हैं।

घर पर ही आटा बनाने का आसान तरीका 

सबसे पहले साबुत कुट्टू के दानों को अच्छे से साफ करें। इसमें से कंकड़ और कचरा निकाल लें। दानों को एक बार पानी से धो लें। फिर उन दानों को धूप में 2-3 घंटे रखकर अच्छी तरह से सुखाएं। दानों में बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिए। साफ हो जाने के बाद कुट्टू के दानों को हल्का भूनें। इसके लिए बिना तेल के ही एक कड़ाई में दाने डालें और मीडियम आंच पर 5 मिनट तक अच्छे से भूनें। साथ ही उसको चलते रहे ताकि दानें  जले ना। दानों को भुजने से आटे में अच्छी खुशबू आती है और आसानी से पीस भी जाता है। हालांकि अगर आप बिना भुने आटा बनाना चाहते हैं तो इस स्टेप को छोड़ दें।इसके बाद कुट्टू के भुने हुए दानों को पहले ठंडा होने दें फिर उसके बाद ही मिक्सी में डालकर पीसें। याद रखें ग्राइंडर में थोड़े-थोड़े दाने डालकर पीसें। एक साथ ना डाल, वरना दाने अच्छे से नहीं पिसेंगे। अब पिसे हुए आटे को बारीक छलनी से छान लें। मोटे टुकड़ों के फिर से मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अब आपका बारीक और घर पर बना हुआ कुट्टू का आटा तैयार हो गया है।कुट्टू के आटे को हमेशा साफ और टाइट बॉक्स में रखें। डिब्बे में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए और ध्यान रखना कहीं से भी डिब्बा टूटा हुआ न हो। वरना आटा खराब हो सकता है। इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें। कोशिश करें कि आटे को 20-25 दिनों में ही उपयोग कर लें, ताकि आटा खराब न हो और उसमें ताजगी बनी रहे।

इन बातों पर जरूर ध्यान दें

आटा बनाने के लिए दानों में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। मिक्सी में एक साथ ग्राइंड न करें।  तेज आंच पर दानों को ना भुने। वरना उसका टेस्ट खराब हो जाएगा। आटे को हमेशा छान कर ही इस्तेमाल करें। जब भी आप आटा इस्तेमाल को तो आटे हो पहले छान लें उसके बाद ही इस्तेमाल करें, बस, अब आप इस घर के बने शुद्ध आटे से व्रत के लिए टेस्टी पूरियां और पराठे बना सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts