भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। नवनिर्मित भव्य रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घोष को सुनकर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज देशभर में 1554 नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण हुआ है तो वहीं 1500 से अधिक रेलवे के पुल और अंडरपास का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया है। जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि यह चमचमाता हुआ अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह काम विकसित भारत की ओर बढ़ता हुआ कदम है।














