भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर नवजात शिशु की देखरेख एवं संरक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यूनिट का किया गया दौरा। बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार एवम चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर राखी देवी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यूनिट का दौरा किया गया। थाना तितावी क्षेत्र से लावारिस अवस्था मे प्राप्त नवजात शिशु जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर राखी देवी द्वारा। बीती रात को लगभग 10 बजे एस.एन.सी. यूनिट मे भर्ती कराया गया है।
उक्त नवजात की देखरेख, संरक्षण एवं आवश्यक उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय को निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा आभा आत्रेय द्वारा बताया शिशु काफी कमजोर है, नवजात की स्थिति गंभीर है, वजन कम है व इन्फेक्शन है, स्टाफ नर्स श्रीमती सुरुचि द्वारा बताया गया कि शिशु की पूर्ण रूप से देखभाल की जा रही है।
















