दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी मोहित कुमार सहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रेता नंगला के जंगल में घेराबंदी की थी। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद छपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी समीर को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सलमान और अव्वलीन फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र लताफत और अव्वलीन पुत्र सलीम, दोनों निवासी छपरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts