दुकान की चोरी करने वाले 2 बाल अपचारी गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस ने बता दिया है कि अगर चोरी करोगे तो सलाखों के पीछे जाओगे, वो भी घंटों में।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत बिसण्डा पुलिस ने कमाल कर दिखाया है। दुकान में हुई 75 हज़ार रु0 की चोरी का पर्दाफाश महज 4 घंटे में कर दिया और चोरी का पूरा माल बरामद कर 2 बाल अपचारियों को दबोच लिया। थाना बिसण्डा क्षेत्र के दुकानदार रामजी की दुकान का ताला तोड़कर चोर 75,000 नकद ले उड़े। रामजी ने रोते हुए बिसण्डा थाने में सूचना दी।सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने खुद मॉनिटरिंग शुरू की और बिसण्डा पुलिस को खुलासे का टास्क दिया।

बिसण्डा पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कुछ ही देर में 2 संदिग्धों की पहचान हो गई। मुखबिर ने बताया कि दोनों आरोपी रामलीला मैदान के पास वाली गली में रुपयों के बंटवारे की फिराक में छिपे हैं। पुलिस ने बिना देर किए घेराबंदी कर दोनों को संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और बोले – “साहब, चोरी हमने ही की है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस है। पीड़ित को 4 घंटे में न्याय देना ही हमारी प्राथमिकता है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, बांदा पुलिस से बच नहीं सकता। फिलहाल दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts