दिल्ली-NCR में आज से 3.89 रुपए महंगी हुई CNG,

आम जनता को महंगाई का एक और फटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने सीएनजी पर 3 रुपए 89 पैसे बढ़ा दिए हैं. बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी का रेट 86.98 रुपए पहुंच गया है.

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, और गुरुग्राम भी सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. नोएडा में एक किलो सीएनजी का ताजा दाम अब 95 रुपए 59 पैसे, गाजियाबाद में भी 95 रुपए 59 पैसे और गुरुग्राम में 92 रुपए 1 पैसे है.

युद्ध की वजह से महंगी हुई LNG- आईजीएल

सीएनजी की कीमतें बढ़ाने को लेकर आईजीएल की ओर से बयान भी जारी किया गया है. आईजीएल ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस यानी एलएनजी की कीमतें ऊंची हैं और कंपनी पर लगातार इसका प्रभाव पड़ रहा है. इसलिए कंपनी को हो रहे नुकसान की भरपाई के बीच सीएनजी आपूर्ति होती रहे, इसलिए दाम बढ़ाए गए हैं.आईजीएल ने कहा कि नई कीमतों के संसोधन के बावजूद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत ग्राहकों के लिए सबसे किफायती आप्शन में से एक बनी हुई है.

लगभग दोगुनी हुई गैस की कीमत- आईजीएल

आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने से होर्मुज पर संकट पैदा हो गया है. एलएनजी की कीमतें युद्ध से पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं. कंपनी का कहना है कि सर्दियों के मौसम के आने की वजह से यूरोप में प्राकृतिक गैस के भंडारण को बढ़ाने की तत्काल जरूरत है और इन चुनौतीपूर्ण वक्त में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और बढ़ती उपभोक्ता मांग के अनुरूप सीएनजी की खपत में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है.

अब पेट्रोल-डीजल की बारी!

गौरतलब है कि होर्मुज संकट के बाद भारत के तेल और गैस का आयात खर्च बहुत बढ़ गया है. इसी साल मार्च से अगस्त के बीच भारत ने समुद्र के रास्ते आने वाले कच्चे तेल, पेट्रोलियम सामान और LNG के लिए करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए का एकस्ट्रा भुगतान किया है. ऐसे में आने वाले वक्त में गैस की तरह पेट्रोल और डीजल भी महंगा हो सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts