दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. दिल्ली सरकार का दावा है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. आज यानी बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली का कर्टेन रेजर करेंगे.कर्टेन रेजर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चीफ गेस्ट और दिल्ली के कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे. दिल्ली सरकार का दावा है कि यह कर्टेन रेजर राजधानी दिल्ली में सिनेमा और क्रिएटिव एक्सप्रेशन का जश्न मनाने वाली एक बड़ी कल्चरल पहल की शुरुआत है. जानकारी के मुताबिक ये फिल्म फेस्टिवल मार्च में शुरू होगा.
- इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 का आयोजन 25 से 31 मार्च 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा
- यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित होगा जिसका मुख्य स्थल भारत मंडपम, प्रगति मैदान होगा। फेस्टिवल में 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा
- कार्यक्रम में भव्य उद्घाटन-समापन समारोह, गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री पैनल, फिल्म मार्केट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी
इसका उद्देश्य दिल्ली को वैश्विक फिल्म और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म पर्यटन और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देना है. यह पहल दिल्ली सरकार की फिल्म नीति के अंतर्गत आयोजित की जा रही है और इसे DTTDC द्वारा संचालित किया जा रहा है.















