जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में रविवार को भूकंप के तेज झटके महूसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.5 थी. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि फिलहाल भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, ये पता नहीं चल सका है. वहीं प्रशासन की तरफ से सुनामी की भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.जानकारी के मुताबिक भूकंप रविवार (25 अक्टूबर 2026) को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11:09 बजे दर्ज किया गया. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र करीब 492 किलोमीटर की गहराई में था.
बोनिन द्वीप समूह पर आया भूकंप
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, टोक्यो से लगभग 1,000 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित बोनिन द्वीप समूह (जिसे ओगासावारा द्वीप समूह भी कहा जाता है) में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था और यह 494 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.
सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं
प्रभावित क्षेत्रों के लिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, और न ही किसी तरह के नुकसान या जान-माल के हताहत होने की कोई खबर है. यह भूकंप फिलीपीन और प्रशांत टेक्टोनिक प्लेटों के बीच एक ऐसे क्षेत्र में आया, जो भूकंप की दृष्टि से काफी सक्रिय है. इसके अलावा, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रविवार सुबह वानुअतु द्वीप समूह में 6.16 तीव्रता का भूकंप आया.















