ट्रक के पीछे Horn OK Please क्यों लिखा होता है? जानिए क्या होता है इसका मतलब

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
सांकेतिक तस्वीर

सड़क पर चलती गाड़ियों को आपने जरूर देखा होगा। कई लोग अपनी गाड़ियों पर किसी न किसी तरह के स्टिकर लगाते हैं तो कई लोग अपने चहेतों के नाम लिखवाते है। कुछ लोग अपने पेशे का नाम लिखवाते हैं। जैसे अगर कोई पुलिस में होता है तो वह अपनी गाड़ी के पीछे Police लिखवा लेगा। ऐसे ही ट्रकों को अगर आप देखेंगे तो उनके पीछे शायरी लिखी होती हैं। अगर आपने गौर किया होगा तो देखा होगा कि कई ट्रकों के पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में ‘Horn OK Please’ लिखा होता है। हालांकि आप इसे रोज देखते होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रकों के पीछे ऐसा क्यों लिखा होता है। कुछ और भी तो लिख सकते हैं। शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको ये बताते हैं कि आखिर ट्रकों के पीछे ये लाइन क्यों लिखी होती है और इसका मतलब क्या है। 

ये है असली वजह

ट्रकों के पीछे हॉर्न ओके प्लीज लिखे होने का कारण ये है कि ट्रक के पीछे आ रहे वाहन को अगर ओवरटेक करना है तो उसे पहले Horn देना है। इससे आगे चल रहे ट्रक को पता चल जाएगा कि पीछे कोई वाहन ओवरटेक के लिए हार्न बजा रहा है। अगर आगे रास्ता खाली होगा तो वह Ok पर लगा हुआ इंडिकेटर जला देगा। जिससे पीछे वाले वाहन को ये पता चल जाएगा कि रास्ता आगे खाली है और वह आसानी से ओवरटेक कर लेगा। आज भी ट्रकों से साइड लेने के लिए Horn बजाना आवश्यक है। Rear View Mirror देख कर वाहन चलाने की Practice भारत में कम होती है। HORN OK PLEASE को ऐसे समझ सकते हैं कि आगे वाला ट्रक चालक पीछे वाले वाहन से कह रहा है कि:- 

ट्रक के पीछे लिखा Horn Ok Please

Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रक के पीछे लिखा Horn Ok Please

HORN = कृपया हार्न दीजिए


OK = आगे जगह होने पर Side देता है

PLEASE = अपना वाहन आगे ले जाइये

भारत में पहले कई जगहों पर रास्ते संकरे हुआ करते थे जो बाद में चौड़े हो गए। इसलिए अब इस स्लोगन को भी धीरे-धीरे ट्रकों से हटा दिया गया।   

सांकेतिक तस्वीर

Image Source : SOCIAL MEDIA

सांकेतिक तस्वीर

OK लिखे जाने का एक और कारण

ट्रक पर OK लिखने का एक और भी कारण बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूरी दुनिया में डीज़ल की बहुत कमी हो गई थी। ऐसे में ट्रकों में केरोसिन से भरे कंटेनर रखे जाते थे। ताकी डीज़ल खत्म होने के बाद इन्हें केरोसिन से चलाया जा सके। चूंकि केरोसिन बेहद ज्वलनशील होता है, ऐसे में किसी भी दुर्घटना के वक्त इसमें आग न लगे, इसलिए उचित दूरी बनाने के लिए ‘On Kerosene’ लिखा जाता था, जिसे बाद में OK लिखा जाने लगा।

ये भी पढ़ें:

जितने पैसे गिन सकते हो उतने ले जाओ, कंपनी ने कर्मचारियों को दिया ऐसा बोनस, लोग बोरे भर-भरकर ले गए नोट

Reels वाला दूल्हा; शादी की इतनी खुशी कि दूल्हे ने फेरों से लेकर हर एक रस्म का बना डाला Video

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts