बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। देर रात्रि को थाना बिसंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तवेदार का पुरवा मजरा ओरन पुलिया के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने दबिश देकर मौके से 04 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से मालफड़ के 15,230 रुपये तथा जामा तलाशी के 5,920 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।
जुआ, सट्टा जैसे सामाजिक बुराइयों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिसंडा पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है। जनपद में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा, जो भी जुआ खेलते या खिलाते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मालफड़ व जामा तलाशी से 21,150 रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त रामू पुत्र रामनारायण निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा जनपद बांदा, अशोक पुत्र टिंकू निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा जनपद बांदा, छत्रपाल पुत्र रामबहोरी निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा जनपद बांदा, राजाबाबू उर्फ राजा पुत्र मइयादीन निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा जनपद बांदा के निवासी हैं। सभी पर जुआ एक्ट पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।















