जयमाला के समय दुल्हन ने उंगली दिखाकर दूल्हे को झुकाया, Video देखकर लोग कर रहे हैं रिएक्ट

वरमाला पहनाते हुए दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
वरमाला पहनाते हुए दूल्हा-दुल्हन

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो में सबसे ज्यादा वीडियो लड़ाई-झगड़े और डांस के ही होते हैं। मगर अभी शादियों का सीजन चल रहा है तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शादी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जयमाला के समय का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हन अपनी ऊंगली के दम पर दुल्हे को झुकने पर मजबूर कर देती है। लोग भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप दूल्हे के लिए अफसोस करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरमाला पहनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दूल्हे की लंबाई दुल्हन से ज्यादा है। इसलिए दुल्हन उंगली से इशारा करते हुए दूल्हे को अपना सिर झुकाने के लिए कहती है। इतना ही इशारा देखने के बाद दूल्हा अपना सिर झुका लेता है और उसके बाद दुल्हन उसे वरमाला पहनाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या ही करे बेचारा। दूसरे यूजर ने लिखा- आज पूर्ण रूप से हलाल होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा- उंगली की ताकत।

ये भी पढ़ें-

एक Dance वीडियो के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आया लड़कों का ग्रुप, Video जमकर हो रहा है वायरल

अरे! इन भाईसाहब ने तो हद ही कर दी, एक बाइक पर बैठाए इतने लोग कि देखने वाला भी डर गया

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts