जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादें,

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वहीं महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts