जनपद मे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन पहुंचा गांव जागाहेड़ी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जनपद के ग्राम जागाहेडी में सम्पूर्ण ग्राम का भ्रमण कर रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूक किया गया।ऐसे मतदाता जो जनपद से बाहर कार्यरत है वे भी अपना मतदान अवश्यक करे साथ ही जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अपना वोट अवश्य बनवा ले- जिलाधिकारी।

लोकतंत्र के इस महापर्व को भी एक त्यौहार की तर्ज पर व्यापक स्तर पर मनाते हुए शत प्रतिशत मतदान करें- जिलाधिकारी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मिशन मोड के रूप में गंभीरता से लें सभी सम्बंधित अधिकारी, अपने-अपने क्षेत्र में फैलाएं जागरूकता: अपर जिलाधिकारी प्रशासन।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा जनपद के ग्राम जागाहेडी में सम्पूर्ण ग्राम का भ्रमण किया गया। डीएम द्वारा रैली के माध्यम से सम्पूर्ण ग्राम में स्कूली छात्रों के साथ बैनर एवं पोस्टर के साथ जागरूक करने वाले नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से मतदान करने एवं मत प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गयी। इस दौरान डीएम द्वारा ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर आमजनमानस के सामान्य प्रश्नो के उत्तर देते हुए उनकी भ्रांतियां दूर करने के प्रयास के साथ ही इस चुनावी महापर्व को एक व्यापक स्तर पर मनाते हुए जनभागेदारी सुनिश्चित कर लोकपर्व के रूप में मनाने की अपील की गई। ग्रामवासियों को न केवल स्वयं मतदान करने अपितु बाहर कार्यरत एवं निवासरत अपने मित्रगणों एवं प्रियजनों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। मत प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदान प्रक्रिया को त्रुटिरहित निष्पादन करने की दिशा में द्वारा सभी मतदाताओं से मतदातासूची में अपना एवं प्रियजनों का वोट चेक करने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में स्थानीय बीएलओ से संपर्क कर सुधार करने की अपील की गई। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्थानीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर आम जनता के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्देश देने के साथ ही वहां उपस्थित सभी को शपथ ग्रहण कराई। उक्त के दौरान एआरओ उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा, क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ रवि शंकर सहित सम्बंधित अधिकारी ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्यों के साथ भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts