ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास बैरीकेट्स तोड़ते हुए घुसा ट्रक,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।बताया जा रहा है कि धान से लदा यह ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अनियंत्रित हो गया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, यह घटना रात करीब 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुई, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है। कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 12 की मौत हो गई। घायलों में से 5-6 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एएनआई के मुताबिक .यह घटना शनिवार रात करीब 1 बजे हुई। ट्रक के कुचलने के बाद कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा। ट्रक ओवरलोडेड था। वह अचानक आया और कुछ दुकानों और लोगों को कुचल दिया। इस घटना के बाद मंदिर के पास अफरा-तफरी मच गई।

छिनोर की तरफ से आ रहा था ट्रक

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि छिनोर की तरफ से मंदिर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लगातार बाईं ओर मुड़ता चला गया। तुरंत ही हादसे की खबर मिलने पर एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान वहां एक पुलिस चेकपॉइंट और स्टॉपर लगा हुआ था। इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रक उस सड़क पर कैसे पहुंच गया। आरटीओ की एक टीम ट्रक की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रक बाईं ओर क्यों मुड़ गया।

शीतला माता मंदिर में ऐसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ आगे बढ़ा और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रात करीब 1:30 बजे, धान से लदा एक ट्रक वहां पहुंचा। ट्रक ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया, अचानक बेकाबू होकर नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से टकरा गया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts