ग्‍लेन फिलिप्‍स और रचिन रवींद्र के धांसू प्रदर्शन के बावजूद ड्राइविंग सीट पर ऑस्‍ट्रेलिया, कीवियों को करना होगा करिश्‍मा

नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड को अगर ऑस्‍ट्रेलिया को वेलिंगटन टेस्‍ट में मात देना है तो उसे इतिहास रचना होगा। कीवी टीम को टेस्‍ट क्रिकेट में अपने सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफलतापूर्वक पीछा करना होगा ताकि सीरीज में 1-0 की बढ़त बना सके।न्‍यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका

न्‍यूजीलैंड को पहला टेस्‍ट जीतने के लिए 258 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल के कंधों पर बड़ी जिम्‍मेदारी है। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए स्‍टंप्‍स तक 52 रन की अविजित साझेदारी की। ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड के 59 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने वाले रवींद्र ने दूसरी पारी में सुधार किया और 56 रन बनाकर नाबाद रहे।वहीं, मिचेल ने जरा भी जोखिम नहीं उठाना ठीक समझा और रवींद्र का साथ निभाने पर विश्‍वास रखा। नाथन लियोन ने टॉम लैथम (8) और केन विलियमसन (9) के विकेट लेकर न्‍यूजीलैंड पर दबाव बनाया। ट्रेविस हेड ने विल यंग (15) को अपना शिकार बनाया। फिर रवींद्र-मिचेल की जोड़ी ने मेजबान टीम की उम्‍मीदों में जान फूंकी और उसे मैच में बनाए रखा।

ग्‍लेन फिलिप्‍स की घातक गेंदबाजी

पहली पारी में 204 की बढ़त का बोझ अपने ऊपर लेने वाली न्‍यूजीलैंड की टीम परेशानी से जूझ रही थी। मगर फिर ग्‍लेन फिलिप्‍स ने निर्णय किया कि उनकी टीम मैच में बनी रहे। फिलिप्‍स ने 16 ओवर में 4 मेडन सहित 45 रन देकर पांच विकेट झटके। फिलिप्‍स 2008 में जीतन पटेल के बाद पहले कीवी स्पिनर बने, जिन्‍होंने घरेलू जमीन पर एक पारी में पांच विकेट चटकाए। यह पहला मौका रहा जब ग्‍लेन फिलिप्‍स ने एक पारी में पांच विकेट लिए। उनके इस शानदार स्‍पेल की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरी पारी में केवल 164 रन पर समेट दिया। मैट हेनरी ने तीन विकेट लिए जबकि कप्‍तान टिम साउथी के खाते में दो विकेट आए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts