गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गौकशी के 13 आरोपी गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। जनपद में गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना नई मंडी पुलिस ने ग्राम बागोवाली, ग्राम रथेड़ी और थाना सिविल लाइन क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में एक साथ दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई को गौकशी के संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 से लगातार गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क करने के उद्देश्य से थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 530/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 14 नवंबर 2026 को थाना नई मंडी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts