गिनी की राजधानी में भारी बारिश से लैंडफिल पर भूस्खलन, 30 लोगों की मौत.

गिनी की राजधानी कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल (कचरा डंपिंग साइट) पर रविवार को कचरे का एक विशाल ढेर ढह गया, जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के कारण कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल ‘दार एस सलाम’ में कचरे का ढेर बह गया और भूस्खलन हुआ, जिससे पास की झुग्गियां मलबे में दब गईं. जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा था. छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कई घर नष्ट हो गए.सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के अनुसार, शहर के इस सबसे बड़े खुले कचरा डंपिंग स्थल को रविवार को बंद किया जाना था.

लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को हटने का नोटिस

अधिकारियों के मुताबिक, लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटने का नोटिस दिया गया था, जिसके कारण कई लोग इलाका छोड़कर चले गए थे, लेकिन आपदा के समय कई अन्य लोग भी वहां मौजूद थे. क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने घटनास्थल पर कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बाकी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जाए.

खनिजों से समृद्ध देश है गिनी

गिनी खनिजों से समृद्ध देश है, जहां बॉक्साइट का विशाल भंडार है, जो दुनिया में सबसे बड़ा है और यहां लौह अयस्क, सोना, हीरा और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं. हालांकि, विश्व बैंक के अनुसार, यहां की 43.7% आबादी राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है.

लोगों को रिलोकेट करने को लेकर बोले मंत्री

इस हादसे के सामने आने के बाद गिनी के टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन एंड डिसेंट्रलाइजेशन मंत्री डिएनाबू टुरे ने घटनास्थल पर कहा कि हम इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित करेंगे कि यहां और जितने भी बाकी बचे हुए परिवार हैं, उन सभी को किसी दूसरी जगह से सुरक्षित रूप से रिलोकेट किया जाए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts