स्काउट OP के लिए पिछला हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा. घर के अंदर के बदलते हालात और अपने फैसलों को लेकर वो काफी दबाव में नजर आ रहे थे. जिससे उनका गेम फीका पड़ता दिख रहा था. लेकिन अब बिग बॉस के घर में खेल पूरी तरह से बदल चुका है. हाल ही में सामने आए एपिसोड्स में देखा गया कि गर्लफ्रेंड काशवी के समझाने के बाद स्काउट की गेम में दमदार वापसी हो रही है. काशवी की बातों का स्काउट पर गहरा असर पड़ा है. और अब वो अपने पुराने ग्रुप के साथ रहते हुए पूरी तरह से सोलो खेलते नजर आ रहे हैं. उनके इस बदले हुए और आक्रामक तेवर को देखकर घर के बाकी सदस्य भी चौंक गए हैं. अब नए एपिसोड में वो उदिति सिंह से भिड़ते हुए दिखेंगे.
क्यों उदिति सिंह पर भड़क गए स्काउट?
दरअसल नए प्रोमो में अरिश्फा खान और स्काउट के बीच में लड़ाई चल रही थी. तभी इस लड़ाई में अरिश्फा की तरफ से उदिति सिंह भी आ गई. जहां अरिश्फा ने कहा कि- तुमसे कोई बात नहीं करता तो बोला मत करो. इस पर स्काउट ने कहा कि- तुम्हारे मुंह से जो गटर निकल रहा है. तो अरिश्फा ने कहा- इस शो में मुझसे लड़ने के अलावा तुम्हारे पास कुछ है भी नहीं. इस पर स्काउट बोले- इसकी शक्ल देखो, यह कौन है? जिस पर उदिति सिंह ने कहा- तुम्हारा पिछले वीकेंड के वार में दिखा. तो स्काउट ने कहा- उससे बात कर रहा हूं, तो डम्प्टी आ गई. तुम्हारे हर 2-3 साल में ब्रेकअप होते हैं, हमारे नहीं होते. स्काउट ने कहा कि वो पर्सनल जाएगी, तो मैं भी पर्सनल जाऊंगा. जो बोलना है मुझे बोल काशवी को लाएगी, तो पैरों से जमीन निकाल दूंगा.
वहीं एक और वीडियो वायरल है, जिसमें स्काउट ने यह भी कहा कि जब तुम्हारे एक्स की बात आई थी, तो क्यों रोई थी. तो उदिति सिंह ने कहा कि मैं क्यों रोई सब जानते हैं. इस पर फिर स्काउट ने कहा कि काशवी की बातें मत करना यहां पर.















