खतौली में 122 किसानों को मिलेट्स प्रशिक्षण.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खतौली में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 122 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सतवीर सिंह सिरोही ने किया। उन्होंने मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभ, उत्पादन बढ़ाने और प्राकृतिक खेती के माध्यम से मिट्टी को प्रदूषण से बचाने की जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खतौली डॉ. संजीव चौधरी ने पशुओं में फैल रहे रोगों, टीकाकरण और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 1962 सचल पशु चिकित्सा सेवा, लम्पी रोग से बचाव, पशुधन बीमा योजना, एफएमडी टीकाकरण और सेक्स सीमन के उपयोग के बारे में बताया। एडीओ कृषि विकास अहलावत ने कृषि विभाग की योजनाओं, मिलेट्स के इतिहास एवं वर्तमान उपयोगिता तथा वर्षा ऋतु में गन्ने की फसल में कीट, रोग और पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों मदन और ओमपाल सिंह धामा ने अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक और ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts