क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर कौन हैं समरीन कौर?

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से सगाई कर ली है. कपल ने सोशल मीडिया पर प्रपोजल की फोटोज भी शेयर कीं. इन फोटोज में अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. वहीं क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर के भी चर्चे तेज हो गए. लोग समरीन कौर के बारे में डिटेल में जानना चाहते हैं. समरीन कौर का नाता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है. एक्ट्रेस कईं फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं समरीन कौर रणवीर सिंह की फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं. चलिए आपको भी डिटेल में बताते हैं आखिर समरीन कौर कौन हैं.

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

समरीन कौर जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं और पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2018 में एक्ट्रेस फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में फाइनलिस्ट रही थीं. इसके बाद उन्होंने और भी पेजेंट्स में हिस्सा लिया. मॉडलिंग में पैर जमाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया. एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

रणवीर सिंह की ’83’ फिल्म में भी समरीन कौर नजर आई थीं. भले ही इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनके रोल को पसंद किया गया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस जी5 की फेमस सीरीज ‘नेल पॉलिश’ और पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ में भी काम कर चुकी हैं. वहीं गुरु रंधावा, बादशाह और जुबिन नौटियाल जैसे सिंगर्स के साथ एक्ट्रेस म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं.दोनों ने ऑफिशियल किया रिश्ताबता दें आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई थीं. पंजाब किंग्स के मैच के दौरान एक्ट्रेस को कईं बार स्टेडियम में अर्शदीप कौर को सपोर्ट करते हुए देखा गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों की फोटोज काफी वायरल हुई थीं, जिसके बाद दोनों चर्चाओं में आ गए थे. वहीं अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts