क्या ठंडा पानी बनता है जुकाम का कारण? डॉक्टर से समझें इसका लॉजिक

बारिश और मानसून के मौसम में अक्सर लोग ठंडा पानी पीना बंद कर देते हैं। खासकर बच्चों को लेकर यह धारणा ज्यादा रहती है कि फ्रिज का पानी पीने से सर्दी-जुकाम हो जाता है। हालांकि, विशेषज्ञ के मुताबिक यह पूरी तरह सही नहीं है।यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन एंड डायबिटीज डॉ. अनिल गोम्बर के अनुसार,

ठंडा पानी सीधे तौर पर जुकाम का कारण नहीं बनता। सामान्य सर्दी-जुकाम मुख्य रूप से वायरल संक्रमण के कारण होता है। राइनोवायरस इसके प्रमुख कारणों में शामिल है।स्वस्थ व्यक्ति सामान्य परिस्थितियों में अपनी पसंद के तापमान का पानी पी सकता है। हालांकि, बहुत ठंडा पानी कुछ लोगों में गले में खराश, असहजता या संवेदनशीलता बढ़ा सकता है, खासकर जिन्हें पहले से गले का संक्रमण या एलर्जी की समस्या हो।

जुकाम से बचने के लिए ठंडा पानी छोड़ने से ज्यादा जरूरी हाथों की साफ-सफाई रखना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाना, पर्याप्त नींद लेना और संतुलित भोजन करना है। अगर सर्दी-जुकाम के साथ तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या लंबे समय तक लक्षण बने रहें तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यानी मानसून में ठंडा पानी पीना अपने आप में जुकाम की वजह नहीं है, लेकिन अगर इससे आपके गले में परेशानी बढ़ती है तो सामान्य तापमान का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts