औरैया, में किसान एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष श्री अनूप कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे। साथ ही श्री हरबिलास सिंह जी, सचिव मंडी औरैया तथा श्री जमाली सिंह जी, महामंत्री औरैया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में 05 किसानों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा 01 किसान को चेक प्रदान कर उनके कार्यों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही 13 व्यापारियों को भी सम्मान देकर उनके सहयोग एवं योगदान की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि श्री अनूप कुमार गुप्ता जी ने किसानों और व्यापारियों को समाज एवं देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों का सम्मान बढ़ाना तथा उनके मनोबल को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।















