कांग्रेस की महारैली से पहले BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा,

दिल्ली। दिल्ली में धरना प्रदर्शन का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ओर कांग्रेस अपने इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर 1 नवंबर से दिल्ली के रामलीला मैदान महारैली का आयोजन कर रही है।दूसरी ओर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा निकालने का एलान किया है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बार में पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह यात्रा देश में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाली कोशिशों के खिलाफ लाया जा रहा है। यह पदयात्रा बुधवार दोपहर 2 बजे लाल किले से टाउन हॉल तक निकाली जाएगी।इसमें पांच हजार लोगों के शामिल होने की बात की जा रही है। घोषित पदयात्रा में चांदनी चौक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सहित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद और केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts