करंट की चपेट में आया दुकानदार-मौत.

बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर की बिगड़ी विद्युत लाइन को ठीक करते समय करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 4 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।दतौरा गांव निवासी शिवबिलास पुत्र शिरोमणि, उम्र 35 वर्ष गांव के ही अंडौली स्टॉप के पास समोसे की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह शाम को वह दुकान बंद कर घर लौटा था।

घर की विद्युत लाइन में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे वह खुद ही ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।परिजन चीख-पुकार सुनकर दौड़े और आनन-फानन में उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रियंका देवी, मां राजा बेटी और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया की समोसे की दुकान से परिवार पालता था, शाम को घर आकर लाइट ठीक कर रहा था तभी यह हादसा हो गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts