घूमने फिरने के साथ ही अगर एडवेंचर भी बहुत पसंद है तो इस बार की ट्रिप की लिस्ट में कुछ ऐसी जगहों को शामिल करें जहां पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है. आप अपने दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ यहां आ सकते हैं. भारत की ये जगहें पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर हैं और यही वजह है की इन डेस्टिनेशन्स को एडवेंचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से काम. नहीं माना जाता है. तो चलिए जान लेते हैं इन जगहों के बारे में डिटेल्स के साथ.परगालैडिंग एक ऐसा स्पोर्ट है जो रोमांच से भर देता है. आप इसमें टैंडम उड़ान ले सकते हैं जो बिगिनर्स के लिए बेस्ट है. अगर पहले कभी पैराग्लाइडिंग कर चुके हैं और इसकी ट्रेगिंग ली है तो सोलो उड़ान ले सकते हैं. फिलहाल जान लेते हैं इंडिया की बेस्ट पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन के बारे में.
हिमाचल प्रदेश की डेस्टिनेशन्स
पैराग्लाइडिंग के लिए आप हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग जा सकते हैं जो कांगड़ा जिले में जोगिन्दर घाटी में है. इस जगह को भारत में पैराग्लाइडिंग की कैपिटल कहा जाता है. यहाँ तकरीबन २४०० मीटर की ऊंचाई से उड़ान शुरू होती है. सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग की दूसरी सबसे मशहूर जगह है.
नैनीताल में करें पैराग्लाइडिंग
उत्तराखंड की गोद में बसा नैनीताल एकबेहड़ खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे झीलों के लिए जाना जाता है लेकिन अगर आप यहां आए हैं और एडवेंचर लवर हैं तो यहां के भीमताल और नौकचियाताल जाएं. हजारों फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग करते हुए चारो तरफ के नजारे कमल लगते हैं.
महाराष्ट्र का कामशेत
चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों पहाड़ो के बीच पैराग्लाइडिंग करने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है. महाराष्ट्र कामशेत कामशेत में भी कुछ ऐसा ही है. यहां की सबसे फेमस जगह टेक ऑफ पॉइंट टावर हिल है जहा 900 से 1200 फीट की ऊंचाई उड़ान भरी जाती है इसलिए फर्स्ट टाइम पैराग्लाडिंग काटने वालों के लिए ये जगह बेस्ट है.
सिक्किम के गंगटोक जाएं
पैराग्लाइडिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहों में सिक्किम का गंगटोक भी शामिल है. यहां पर पैराग्लाइडिंग दारा दारा से शुरू होती है. यहां की ऊंचाई 2200 फीट है. इस जगह का अट्रैक्शन लोगो में जबरदस्त क्योकि क्योकि हिमालय के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं.























































