संडे यानी 13 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अलग-अलग देशों से 2 मैच खेलेगी. महिला टीम 2026 एशिया कप फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी, जहां उनकी भिड़ंत श्रीलंका से होगी. दूसरी तरफ, पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी. इस तरह से भारतीय टीम एक दिन में दो मैच खेलेगी. तो आइए जानते हैं कि दोनों मैच कहां-कहां होंगे और आप उन्हें कैसे लाइव देख पाएंगे.
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल
भारत और श्रीलंका के बीच 2026 महिला एशिया कप का फाइनल दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात में 8 बजे से होगी.
कहां लाइव देखें मैच?
भारत और श्रीलंका के खिताबी मुकाबले को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी.
मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव.
मुकाबले के लिए श्रीलंका की टीम
चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समाराविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हासिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति.
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. भारतीय समय के अनुसार पहले टी20 की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.
कहां देखें लाइव?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप के जरिए होगी.
मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
मैच के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.























































